रायपुर में “मन की बात” के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण, प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों से प्रेरित हुए नागरिक

रायपुर के जगन्नाथ नगर स्थित सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े विचारों को सुना तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

Jun 1, 2026 - 11:50
 0  3
रायपुर में “मन की बात” के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण, प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों से प्रेरित हुए नागरिक

UNITDE NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रायपुर के जगन्नाथ नगर स्थित सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक-29 के पार्षद कैलाश बेहरा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक सहभागिता, जनकल्याण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और युवा शक्ति जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायक कहानियों और सकारात्मक प्रयासों को देशभर तक पहुंचाया जाता है, जिससे लोगों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट पीयूष मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने वाला प्रभावी संवाद मंच है। इसके माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव, नवाचार और जनसहभागिता को बढ़ावा मिलता है।

सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रीतम महानंद और कार्यक्रम प्रभारी राधेश्याम बाघ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर अपने विचार भी साझा किए और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आकाश तिवारी, उमा रात्रे, मीना सेन, गायत्री चंद्राकर, डोमन वर्मा, गणेश निर्मलकर, कमल हरपाल, खेमा सागर, राजेश तांडी, सहदेव महानंद, भास्कर धनकर, हूरदा दीप, बाबूलाल जगत, सुशील हरपाल, शिव महानंद, तुलेश यादव, अमन बेहरा और विजय चौबे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सेवा भावना, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से देश के विकास में सहभागी बनने और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने इसे प्रेरणादायी एवं जनजागरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम को देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला एक प्रभावशाली मंच बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम नागरिकों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है।