32 वर्ष 7 माह की सेवा के बाद डिप्टी कलेक्टर आर.बी. देवांगन सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
कबीरधाम में डिप्टी कलेक्टर आर.बी. देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर जिला कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके 32 वर्ष 7 माह के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l कबीरधाम जिला कार्यालय के सभाकक्ष में डिप्टी कलेक्टर आर.बी. देवांगन के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और लगभग 32 वर्ष 7 माह के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में अपर कलेक्टर विनय पोयाम, अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा, एसडीएम चेतन साहू सहित जिले के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।