कोरबा में दिनदहाड़े ज्वैलर्स में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से हमला कर सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार
कोरबा के छुरी क्षेत्र स्थित राज ज्वैलर्स में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर दुकान संचालक पर चाकू से हमला कर सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घायल संचालक का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
UNITED NEWS OF ASIA. राहुल गुप्ता, कोरबा l ऊर्जाधानी कोरबा में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े हुई खूनी लूट की वारदात ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। छुरी क्षेत्र स्थित राज ज्वैलर्स में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर दुकान संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।