विहिप बजरंग दल की विशाल शौर्य जागरण यात्रा एवं आक्रोश रैली, बाइक रैली के माध्यम से जताया विरोध
फरसगांव में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कोंडागांव द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और बस्तर में धर्मांतरण के विरोध में विशाल शौर्य जागरण यात्रा एवं आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से सहभागिता की।
UNITED NEWS OF ASIA.रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव (कोंडागांव)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कोंडागांव के तत्वावधान में शुक्रवार को विशाल शौर्य जागरण यात्रा एवं आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तथा बस्तर अंचल में चल रहे धर्मांतरण के विरोध में निकाली गई। आयोजन का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और हिंदू समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों एवं संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करना रहा।
शौर्य जागरण यात्रा एवं आक्रोश रैली का शुभारंभ फरसगांव नगर के जनपद स्कूल मैदान से सुबह लगभग 11 बजे किया गया। बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा बाइक रैली के रूप में एकत्रित हुए। रैली फरसगांव नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के माध्यम से अपना आक्रोश और विरोध प्रकट किया।
बाइक रैली में भगवा ध्वज लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। नगर भ्रमण के पश्चात यह रैली कोंडागांव के लिए रवाना हुई। पूरे मार्ग में अनुशासन और संगठनात्मक एकता देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों ने भी रैली का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार अत्यंत चिंताजनक हैं, जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने बस्तर क्षेत्र में हो रहे कथित धर्मांतरण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज को जागरूक कर संगठित प्रयास किए जाएंगे।
रैली में दयासागर उइके, धनेंद्र मणि निषाद, डगेंद्र नाग, घनश्याम पम्हार, ऋषि बर्मन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू समाज की आवाज को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
शौर्य जागरण यात्रा एवं आक्रोश रैली शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की एकजुटता और सामाजिक चेतना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
रिपोर्ट: रामकुमार भारद्वाज