त्यौहारों के मद्देनजर सूरजपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, निगरानी व गुण्डा बदमाशों के ठिकानों पर दबिश
त्यौहारों के दौरान जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूरजपुर पुलिस ने निगरानी और गुण्डा बदमाशों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने उनके निवास और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गतिविधियों, आवागमन और गुजर-बसर के साधनों की जानकारी ली तथा अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।
UNITED NEWS OF ASIA. विकास श्रीवास्तव, सूरजपुर l त्यौहारों के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए सूरजपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों की गतिविधियों की जांच की जा रही है।