सिरगिट्टी ओवर ब्रिज की मरम्मत जल्द होगी, महापौर का आश्वासन

बिलासपुर महापौर ने सिरगिट्टी ओवर ब्रिज की जर्जर स्थिति और हालिया हादसे के बाद मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।

Dec 2, 2025 - 12:58
Dec 2, 2025 - 18:46
 0  16
सिरगिट्टी ओवर ब्रिज की मरम्मत जल्द होगी, महापौर का आश्वासन

 UNITED NEWS OF ASIA. विशु तिवारी,  बिलासपुर | 1 दिसंबर 2025: सिरगिट्टी ओवर ब्रिज पर हाल ही में हुए हादसे और पुल की जर्जर स्थिति को लेकर संवाददाता विशु तिवारी ने महापौर से मुलाकात की। यह मुलाकात महापौर कार्यालय में हुई, जिसमें ओवर ब्रिज की खराब हालत और क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

संवाददाता ने महापौर को सिरगिट्टी में हुए हादसे की जानकारी दी और लंबे समय से जर्जर पड़े ओवर ब्रिज की तत्काल मरम्मत की मांग की।

महापौर ने आश्वासन दिया कि नगर निगम इस गंभीर विषय पर तुरंत कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि ओवर ब्रिज का मरम्मत कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा, पुल पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सुधारा जाएगा और क्षेत्र की साफ-सफाई पर तुरंत ध्यान देकर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

महापौर ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण को नियंत्रित कर शहर को व्यवस्थित बनाने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने का संकेत दिया। महापौर के इस आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निगम जल्द ही ठोस कदम उठाकर उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करेगा।