भाजपा जिला कार्यालय में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

रायपुर में भाजपा जिला कार्यालय में SIR 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश नेतृत्व और विधायक पुरंदर मिश्रा की सक्रिय भागीदारी रही।

Nov 25, 2025 - 16:42
 0  28
भाजपा जिला कार्यालय में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

 UNITED NEWS OF ASIA.अमृतेश्वर सिंह, रायपुर | स्थित भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची के परिष्करण हेतु महत्वपूर्ण जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने सक्रिय सहभागिता दी।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, सांसद संतोष पांडे, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश मंत्री अमित साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण को मजबूत और पारदर्शी लोकतंत्र की नींव बताते हुए इसे घर–घर तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

 सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर SIR अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची का परिष्करण केवल संगठनात्मक दायित्व नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार को सुरक्षित करने का संकल्प है और SIR अभियान को जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक का संचालन भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया तथा सभी उपस्थित सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।