कुसूमघटा में ताश-पत्ती पर जुआ खेल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.06 लाख रुपये जप्त
कुसूमघटा में पुलिस की रेड कार्रवाई के दौरान ताश-पत्ती पर जुआ खेल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.06 लाख रुपये नकद और ताश सहित सामग्री जप्त की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा | पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल तथा पंकज पटेल के मार्गदर्शन में जिले में जुआ-सट्टा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 24.11.2025 को पुलिस चौकी पोड़ी की टीम द्वारा ग्राम कुसूमघटा में मुखबीर सूचना के आधार पर ताश-पत्ती पर रुपये-पैसे की दांव लगाकर जुआ खेलने वालों पर रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस पार्टी के पहुंचते ही कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि दो आरोपियों मुकेश वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा उम्र 30 वर्ष तथा बाल्मिकी वर्मा पिता तुकाराम वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी कुसूमघटा को पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 1,06,900 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी जप्त कर विधिवत कब्जा पुलिस में लिया गया। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया तथा उन्हें गिरफ्तार किया गया।