यादव ठेठवार समाज की प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ समरसता यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, चार दिनों में संस्कृति–एकता का अद्भुत संगम
यादव ठेठवार समाज की प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित चार दिवसीय सामाजिक समरसता यात्रा उत्साह, स्वागत, आध्यात्मिक दर्शन और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के सामाजिक स्वजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संस्कृति, संगठन और समरसता का अद्वितीय प्रदर्शन किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह , रायपुर | प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज की अगुवाई में आयोजित चार दिवसीय सामाजिक समरसता यात्रा सामाजिक एकता, संस्कृति और संगठन सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई इस यात्रा में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के सामाजिक स्वजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज की शक्ति और एकजुटता का अद्वितीय प्रदर्शन किया प्रथम दिवस की शुरुआत खरियार रोड पर परिचय सम्मेलन और स्वल्पाहार से हुई इसके बाद बाइक रैली उड़ीसा सीमा पहुँची जहाँ स्थानीय समाज बंधुओं ने बाजे गाजे, फटाखों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया तड़बोड़ में उड़ीसा गुड़ा राज के यादव बंधुओं ने ढोल नगाड़ों, नृत्य मंडली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यात्रा का शानदार स्वागत किया बच्चों द्वारा नृत्य, श्रीकृष्ण पूजन, कलश यात्रा और विधायक के उद्बोधन ने कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया द्वितीय दिवस में सभी स्वजनों ने जगन्नाथपुरी में पावन दर्शन किए और समुद्र स्नान का आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया|
तृतीय दिवस पर चंद्रभागा में सूर्योदय दर्शन, कोणार्क सूर्य मंदिर का दर्शन और भुवनेश्वर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ लिंगराज महादेव दर्शन के बाद सामाजिक संगठन, युवा भूमिका और आगामी कार्यक्रमों पर परिचय एवं चिंतन बैठक सम्पन्न हुई चौथे दिवस सभी ने हीराकुंड बांध का भ्रमण किया समलेश्वरी माता एवं खल्लारी माता के दर्शन कर यात्रा का समापन किया गया अंत में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमानंद यदु ने सभी स्वजनों को गमछा भेंट कर आभार व्यक्त किया संपूर्ण जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु द्वारा प्रदान की गई यात्रा में प्रमुख पदाधिकारी परमानंद यदु, नरोत्तम यदु, पुष्कर यादव, रामसिंह, हरीश यादव, रामजीवन यदु, हरिराम यादव, शशिकांत यदु, पुमेन्द्र यादव, रवीना यादव, मेघनाथ यादव, बिहारी यादव, गौकरण यादव, मन्नू लाल अहीर, के के यादव, आर के यदु, पवन, अशोक, राजेश, द्वारिका, देवनारायण, संतोष, समलिया यादव, चिंता राम, राजेन्द्र, बलदेव यादव, होमलाल, संतोष राजहरा सहित अनेक सामाजिक स्वजन उपस्थित रहे