शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती पर रायपुर में पुष्पांजलि कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने किया नमन
रायपुर के एसआरपी चौक शंकर नगर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर उनकी 119वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम संस्कृति विभाग ने जोन 4 और छत्तीसगढ़ प्रदेश सिख समाज के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, संजय श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सिख समाज के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के एसआरपी चौक शंकर नगर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग ने नगर निगम जोन 4 के सहयोग से छत्तीसगढ़ प्रदेश सिख समाज के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सिख समाज के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने शहीद भगत सिंह को सादर नमन किया।