सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण के साथ कौशल विकास को बढ़ावा
कवर्धा जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरेगांव वन परिक्षेत्र के आमापानी परिसर में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग द्वारा केजुअल्टी कार्य कक्ष क्रमांक आरएफ/35 के परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और वन क्षेत्र को हराभरा बनाए रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l जिले में पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में वन विभाग द्वारा तरेगांव वन परिक्षेत्र के आमापानी परिसर में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण और कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया।