गड़े धन के लालच में व्यापारी की हत्या, छह दिन में पुलिस ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गड़े धन की तलाश और अंधविश्वास के चलते एक व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। गैरतगंज के व्यापारी विजय जैन की हत्या के आरोप में पुलिस ने छह दिन के भीतर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। मामले की जांच अभी जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अंधविश्वास और लालच से जुड़ी एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। गैरतगंज से लापता हुए व्यापारी विजय जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने छह दिन के भीतर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गड़े धन की तलाश से जुड़े अंधविश्वास के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। मामले में अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।