रायपुर में पिंक पेट्रोल यूनिट की पहल, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को कर रही जागरूक

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट स्कूल-कॉलेजों और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबर 9479210932 के बारे में जागरूक कर रही है। इस पहल से महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और आमजन इसकी सराहना कर रहे हैं।

Mar 10, 2026 - 16:05
 0  6
रायपुर में पिंक पेट्रोल यूनिट की पहल, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को कर रही जागरूक

UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की नई पहल “पिंक पेट्रोल यूनिट” का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Raipur Police Commissionerate द्वारा शुरू की गई इस विशेष पेट्रोलिंग व्यवस्था को महिलाओं, छात्राओं और आम नागरिकों से काफी सराहना मिल रही है।