प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, राष्ट्रसेवा और विकास के संकल्प को मिली नई ऊर्जा
नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय मुलाकात के दौरान राष्ट्रसेवा, श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस और अनुच्छेद 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों पर कृतज्ञता व्यक्त की गई। मुलाकात में राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने पर बल दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, नई दिल्ली l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर आत्मीय मुलाकात की गई। इस दौरान उन्हें राजनीति में प्रेरणा-स्तंभ और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित नेतृत्व के रूप में सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित और जनसेवा के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।