पीजी कॉलेज कवर्धा में कमलेश दिवाकर पर चाकू से हमला

कवर्धा के पीजी कॉलेज परिसर में चपरासी कमलेश दिवाकर पर बच्चों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा चाकू और डंडे से हमला किया गया।

Dec 5, 2025 - 12:41
 0  23
पीजी कॉलेज कवर्धा में कमलेश दिवाकर पर चाकू से हमला

 UNITED NEWS OF ASIA. राहुल सोनकर,  कवर्धा | कबीरधाम जिले के पीजी कॉलेज कवर्धा में कार्यरत कमलेश दिवाकर पर चाकू से हमला हुआ।
कमलेश दिवाकर महाविद्यालय में चपरासी के रूप में काम करते हैं।
कॉलेज परिसर के आसपास रोज भीख मांगने वाले बच्चे स्टूडेंट्स को परेशान करते थे।
कमलेश ने बच्चों को मना किया कि भाई, तुम लोग क्यों भीख मांगते हो।


इसी बात को लेकर 4 से 5 साल के बच्चों ने अपने परिवार के 6 से 7 सदस्यों को बुलाया।
हमलावरों ने डंडे और चाकू लेकर कमलेश के साथ हाथापाई की।
हमले में कमलेश पर चाकू से भी हमला किया गया।


सूत्रों के अनुसार, हमला करने वाले लोग देवार बस्ती के ही बताए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी परिवार के सदस्यों की पहचान की जा रही है।
कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं।