कोरबा में युवा डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कर्मचारी आवास के बाथरूम में मिला शव
कोरबा में ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय डॉक्टर एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 29 अगस्त की शाम उनका शव कर्मचारी आवास के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। डॉक्टर के निर्धारित समय पर ड्यूटी नहीं पहुंचने और मोबाइल पर संपर्क नहीं होने के बाद कर्मचारियों ने उनकी तलाश की थी। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हाथ पर चोट के निशान मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस डॉक्टर के निजी जीवन और हालिया विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद होगा।
UNITED NEWS OF ASIA. राहुल गुप्ता, कोरबा l कोरबा में ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय युवा डॉक्टर एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 29 अगस्त की शाम डॉक्टर का शव कर्मचारी आवास के बाथरूम में फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों को लेकर सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।