गुरु वंदन उत्सव के ऑडिशन में प्रतिभाओं का सैलाब, पहले दिन 94 से अधिक प्रस्तुतियां
तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 के अंतर्गत आयोजित गुरु वंदन उत्सव के सिंगिंग एवं डांसिंग ऑडिशन के प्रथम दिवस बारिश के बावजूद प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले दिन 94 से अधिक प्रस्तुतियां हुईं। प्रतिभागियों ने बॉलीवुड, देशभक्ति और भक्ति थीम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के साथ प्रतिभागियों को उपयोगी मार्गदर्शन भी दिया। सहभागिता को देखते हुए ऑडिशन की तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर में तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 के अंतर्गत आयोजित गुरु वंदन उत्सव के सिंगिंग एवं डांसिंग ऑडिशन के प्रथम दिवस प्रतिभाओं का उत्साह देखने को मिला। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस विशेष ऑडिशन में बारिश के बावजूद शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर नगर पालिक निगम, कला केंद्र रायपुर एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पहले दिन 94 से अधिक प्रस्तुतियां हुईं।