हिन्दू नववर्ष के मौके कोरबा में दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक मुख्य मार्ग बंद, डायवर्जन लागू

कोरबा में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक मुख्य मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने कई डायवर्जन पॉइंट तय किए हैं, जहां से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

Mar 18, 2026 - 19:24
Mar 18, 2026 - 19:26
 0  34
हिन्दू नववर्ष के मौके कोरबा में दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक मुख्य मार्ग बंद, डायवर्जन लागू

UNITED NEWS OF ASIA. भूपेंद्र साहू, कोरबा | कोरबा जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसके तहत दोपहर 01 बजे से लेकर रात 12 बजे तक मुख्य मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

चांपा की ओर से आने वाले कार, जीप, पिकअप, मेटाडोर और बस जैसे सभी वाहन बारबासपुर से रिस्दी चौक, बालको, दर्री डैम, भवानी मंदिर, राताखार होते हुए कुसमुंडा की ओर जाएंगे।

वहीं कोरबा से बाहर जाने वाले वाहन दर्री डैम, बालको होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

इस दौरान मुख्य मार्ग — कोसाबाड़ी, सुभाष चौक, महाराणा प्रताप चौक, सीएसईबी चौक, टीपी नगर, सुनालिया चौक, रेलवे क्रॉसिंग, पुराना बस स्टैंड और सीतामणी — पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने इसके लिए कई डायवर्जन पॉइंट भी निर्धारित किए हैं, जिनमें बारबासपुर, इमलीडुग्गु तिराहा, शनि मंदिर, सर्वमंगला, राताखार तिराहा, अग्रसेन तिराहा, नया बस स्टैंड तिराहा, गुरु घासीदास तिराहा, जैन चौक, सुभाष चौक, एसपी ऑफिस के पास और आरटीओ तिराहा शामिल हैं।

वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।