कोरबा को बजट में करोड़ों की सौगात: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर सड़कों, पुलों और स्कूल भवनों को मिली मंजूरी

कोरबा नगर और जिले के लिए राज्य बजट में सड़क, पुल-पुलिया, कन्वेंशन सेंटर, बस स्टैंड और शासकीय स्कूल भवनों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। यह सभी योजनाएं कोरबा विधायक एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव और प्रयासों से संभव हुई हैं।

Feb 25, 2026 - 13:56
 0  5
कोरबा को बजट में करोड़ों की सौगात: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर सड़कों, पुलों और स्कूल भवनों को मिली मंजूरी

UNITED NEWS OF ASIA. भूपेन्द्र साहू, कोरबा | कोरबा। राज्य शासन के नवीन बजट में कोरबा नगर निगम क्षेत्र और पूरे जिले के लिए विकास की बड़ी सौगात मिली है। कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रस्तावों पर सड़क, पुल-पुलिया, शैक्षणिक भवन और अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यातायात, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।