केशकाल विधानसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, 5 लोगों की असमय मृत्यु, विधायक नीलकंठ टेकाम ने जताई शोक संवेदना

बीते 19 नवंबर 2025 को कोंडागांव मसौरा टोल प्लाजा के समीप केशकाल विधानसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दुखद मृत्यु हुई। विधायक नीलकंठ टेकाम ने पीड़ित परिवारों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आकस्मिक सहायता राशि शीघ्र परिवारों तक पहुँचाने के निर्देश दिए।

Nov 24, 2025 - 19:01
 0  18
केशकाल विधानसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, 5 लोगों की असमय मृत्यु, विधायक नीलकंठ टेकाम ने जताई शोक संवेदना

  UNITED NEWS OF ASIA. कोंडागांव | बीते बुधवार, 19 नवंबर 2025 को कोंडागांव मसौरा टोल प्लाजा के समीप केशकाल विधानसभा क्षेत्र के 5 लोगों की सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया।

आज माननीय केशकाल विधानसभा विधायक  नीलकंठ टेकाम जी बड़ेडोंगर मंडल के ग्राम भैंसाबेड़ा पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके दुःख में गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

विधायक  टेकाम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा उपलब्ध आकस्मिक सहायता राशि शीघ्र परिवारों तक पहुँचाई जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में हर संभव मदद मिल सके।

विधायक ने कहा कि उनकी संवेदनाएँ और सहयोग हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ हैं, और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।