कवर्धा में CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान: अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर 6 प्रतिमाओं का लोकार्पण, विकास कार्यों की घोषणाएं
कवर्धा के सेमरिया में अवंतीबाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 6 प्रतिमाओं का लोकार्पण किया और सामुदायिक भवन, मिनी स्टेडियम व यज्ञशाला के लिए घोषणाएं कीं। उन्होंने प्रदेश के विकास और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। छत्तीसगढ़ को संत-महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम का ननिहाल बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प दोहराया। वे कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। साथ ही सेमरिया सहित कुम्हार दनिया, गोछिया, भाटकुंडेरा, दनिया खुर्द और दानी घाटोली में कुल 6 प्रतिमाओं का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपये, यज्ञशाला के लिए 20 लाख रुपये और मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने सीमित संसाधनों में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने लोधी समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज सदैव राष्ट्रसेवा और विकास में अग्रणी रहा है।
राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। वहीं ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।
उन्होंने बताया कि ‘रामलला दर्शन योजना’ के माध्यम से अब तक 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। युवाओं के विकास के लिए बस्तर और सरगुजा में ओलंपिक का आयोजन भी किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी अपने संबोधन में अवंतीबाई लोधी के बलिदान को याद करते हुए समाज से एकजुट रहने और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का आह्वान किया।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि समाज की एकजुटता ही विकास की आधारशिला है। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पंडरिया में सड़कों, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, घनश्या