जेल में कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल: जेलर हटाई गईं, आदिवासी समाज ने शव लेने से किया इंकार
रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत के बाद कांकेर जेलर को हटाया गया। आदिवासी समाज और परिजनों ने कलेक्ट्रेट में विरोध कर शव लेने से मना किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
UNITEDE NEWS OF ASIA. रायपुर सेंट्रल जेल में बंद सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत के बाद कांकेर जिले में तनाव की स्थिति बन गई है और बढ़ते विरोध के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए कांकेर जिला जेल की जेलर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है |
जबकि दूसरी ओर आदिवासी समाज और परिजन भारी नाराजगी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस मौत को प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताते हुए जोरदार विरोध कर रहे हैं तथा शव लेने से साफ इंकार कर चुके हैं और स्पष्ट कहा है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा जिससे स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है।