कबीरधाम में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 30 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम की सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर सब्जी मंडी के पास एनएच-30 मेन रोड पर कार्रवाई करते हुए 30 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 2,400 रुपये है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 160 रुपये नकद भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने 4 सितंबर 2026 को ट्रांसपोर्ट नगर सब्जी मंडी के पास एनएच-30 मेन रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 2,400 रुपये बताई गई है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 J 6792 को भी पुलिस ने जब्त किया है।