रायकेरा में जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ निकली भव्य रथयात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत रायकेरा गांव में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर भगवान के दर्शन किए। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर रथ का स्वागत किया।
UNITED NEWS OF ASIA. योगेश यादव, जशपुर l जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित रायकेरा गांव में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पूरे गांव में "जय जगन्नाथ" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।