रायपुर में भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली जगन्नाथ रथयात्रा, सावित्री जगत के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
रायपुर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा के दौरान उत्कल गांड़ा महिला महामंच ने सावित्री जगत के नेतृत्व में विभिन्न चौक-चौराहों पर रथ का स्वागत किया। खम्हारडीह चौक में महाप्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l राजधानी रायपुर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की पावन रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। इस अवसर पर उत्कल गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत के नेतृत्व में महिला टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर महाप्रभु के रथ का स्वागत और अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।