रैखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, शव लेने पहुंचे परिजनों को रोका; गेट पर धरना
रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के पास ग्राम रैखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में कार्यरत कर्मचारी केशव कुमार महिलांगे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारी का शव प्लांट परिसर में कीचड़ में मिला, जबकि उसका दोपहिया वाहन भी पास में पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन शव लेने प्लांट पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने प्लांट के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। कंपनी की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के पास ग्राम रैखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केशव कुमार महिलांगे के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन प्लांट पहुंचे, जहां शव को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।