जशपुर में पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम, 29 अगस्त से शुरू होगी ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’
जशपुर में पहली बार अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुल 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है, जिसमें विजेता को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी मिलेगी। प्रतियोगिता के लिए 24 अगस्त तक पंजीयन किया जा सकेगा।
UNITED NEWS OF ASIA. लक्ष्मी नारायण जांगडे, जशपुर l जशपुर जिले के खेल इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय स्तर की फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ का आयोजन होने जा रहा है। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग जशपुर तथा जशपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक जशपुरनगर के पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में होगी। प्रतियोगिता अखिल भारतीय शतरंज महासंघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।