गिरिराज सिंह के रायपुर प्रवास में जनहितकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला, बृजमोहन अग्रवाल रहे शामिल
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के रायपुर प्रवास के दौरान विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत पौधारोपण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात, सांस्कृतिक हस्तियों से संवाद और मुख्यमंत्री से विकास विषयों पर चर्चा जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी कार्यक्रमों में सहभागिता की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के दो दिवसीय रायपुर प्रवास का समापन विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कई सामाजिक, पर्यावरणीय और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए।