गाजनडोह में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 से अधिक ग्रामीणों का हुआ इलाज

छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ तहसील अंतर्गत ग्राम गाजनडोह में वेस्टर्न कोलफील्ड्स पेंच क्षेत्र और केंद्रीय चिकित्सालय बड़कुही के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। विवांता मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 100 से अधिक मरीजों की जांच कर उपचार प्रदान किया।

Mar 13, 2026 - 15:36
 0  1
गाजनडोह में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 से अधिक ग्रामीणों का हुआ इलाज

UNITED NEWS OF ASIA. वीरेन्द्र यादव, छिंदवाडा | जिले के तहसील उमरेठ अंतर्गत ग्राम पंचायत गाजनडोह में शुक्रवार 13 मार्च 2026 को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वेस्टर्न कोलफील्ड्स पेंच क्षेत्र और केंद्रीय चिकित्सालय बड़कुही के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें विवांता मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल छिंदवाड़ा के चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रदान किया।