सहयोग केंद्र पहुंचे खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद
रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के सहयोग केंद्र में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन-सरकार के बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय 'कुशाभाऊ ठाकरे परिसर' में संचालित सहयोग केंद्र में सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े मुद्दे, स्थानीय समस्याएं और संगठनात्मक सुझाव मंत्री के समक्ष रखे।