भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने किया नमन
रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय और एकात्म परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता में दिए गए योगदान को याद किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय 'कुशाभाऊ ठाकरे परिसर' में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।