गाजनडोह में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, राष्ट्र एकता का दिया संदेश
परासिया के ग्राम पंचायत गाजनडोह में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके राष्ट्र समर्पण, अखंड भारत के संकल्प और राष्ट्रीय एकता में दिए गए योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
UNITED NEWS OF ASIA. वीरेंद्र यादव, छिंदवाडा l उमरेठ तहसील की ग्राम पंचायत गाजनडोह के बूथ क्रमांक-198 में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।