दुर्ग में महापौर निधि कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्ती के निर्देश
दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। महापौर ने अधिकारियों को फील्ड में रहकर निगरानी करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहिताश सिंह भुवाल, दुर्ग l दुर्ग नगर पालिक निगम में शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में महापौर कक्ष में सम्पन्न हुई, जिसमें नगर निगम क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।