अंजनी रानीगांव की दिव्या नेताम ने नवोदय विद्यालय कुरुद में बनाया स्थान
नगरी क्षेत्र के अंजनी रानीगांव की मेधावी छात्रा दिव्या नेताम ने अपनी मेहनत से जवाहर नवोदय विद्यालय कुरुद में चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, नगरी क्षेत्र के अंजनी रानीगांव की मेधावी छात्रा दिव्या नेताम ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय कुरुद में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
वर्तमान में दिव्या शासकीय प्राथमिक शाला घुरावड़ में अध्ययनरत हैं। उनके पिता कुंताप नेताम एवं माता जागेश्वरी नेताम दोनों ही पेशे से शिक्षक हैं, जिससे उन्हें शिक्षा का अनुकूल वातावरण मिला।
दिव्या की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विशेष बात यह है कि उनके बड़े भाई भी नवोदय विद्यालय करप में अध्ययनरत हैं, जिससे परिवार में शिक्षा की मजबूत परंपरा देखने को मिलती है।
इस सफलता पर मार्गदर्शक गुरुजनों, शिक्षक साथियों एवं परिजनों ने दिव्या को स्नेह, आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।