पिडरवाह जंगल हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्तार

सिंगरौली जिले के पिडरवाह-चितरवई जंगल में मिले महिला के शव मामले में बरगवां पुलिस ने खुलासा करते हुए पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते हत्या करना कबूल किया।

Mar 22, 2026 - 12:57
 0  2
पिडरवाह जंगल हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA. आदर्श तिवारी, । जिला सिंगरौली से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पिडरवाह-चितरवई जंगल में मिले साहिरा खातून के शव मामले में बरगवां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी पति जहरूद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 17 मार्च को जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। जांच के दौरान ओपीडी पर्ची और अन्य सामान के आधार पर मृतका की पहचान साहिरा खातून के रूप में की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी पति ने दूसरी शादी के बाद चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते 13 मार्च को अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल से जंगल ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत छिपाने के उद्देश्य से मृतका का मोबाइल नहर में फेंक दिया।

बरगवां पुलिस ने तकनीकी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।