संभागायुक्त एस.एन. राठौर ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
दुर्ग संभागायुक्त एस.एन. राठौर ने कबीरधाम जिले के दशरंगपुर और बिरकोना धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से चर्चा की, स्टेकिंग, गेट पास एंट्री, बारदाना उपलब्धता और बफर लिमिट की स्थिति की समीक्षा की। बफर लिमिट के करीब पहुँच रहे केंद्रों से तत्काल धान उठाव के निर्देश दिए और अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने कहा।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा | दुर्ग संभागायुक्त एस.एन. राठौर कबीरधाम जिले में धान खरीदी की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने दशरंगपुर और बिरकोना केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था पर फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि गेट पास ऐप में वाहनों की एंट्री तुरंत की जाए और किसानों को तौल के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। धान की किस्मवार स्टेकिंग सुनिश्चित करने और बफर लिमिट के करीब पहुँच रहे केंद्रों से तत्काल उठाव कराने को कहा। उन्होंने अवैध धान परिवहन रोकने के लिए बनाए गए |
चेकपोस्ट और अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली तथा सख्ती से निगरानी रखने के निर्देश दिए। समिति प्रबंधकों को खसरा लिंकिंग प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने को कहा ताकि किसानों को बिक्री में दिक्कत न हो। निरीक्षण में एडीएम विनय पोयाम, एसडीएम चेतन साहू, खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम सहित अधिकारी उपस्थित रहे। किसानों ने ऑनलाइन टोकन प्रणाली और भुगतान व्यवस्था को सुविधाजनक बताते हुए संतोष व्यक्त किया।