दिव्यांग एतवारो को घर पहुंचकर मिली व्हीलचेयर, रुकी पेंशन बहाली की प्रक्रिया शुरू
सूरजपुर जिले की दिव्यांग एतवारो को जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की पहल पर घर पहुंचकर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। साथ ही तकनीकी कारणों से रुकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बहाल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l राज्य शासन की जनकल्याणकारी सोच और जिला प्रशासन सूरजपुर की संवेदनशील कार्यशैली का एक सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। ग्राम पंचायत राई के माझापारा निवासी 60 प्रतिशत दिव्यांग एतवारो को प्रशासन की त्वरित पहल से राहत मिली है। उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्या की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।