पर्यटन, स्वच्छता और सुरक्षित यातायात का संदेश देगी धमतरी की मानसून बाइक रैली
धमतरी जिला प्रशासन 24 जुलाई को मानसून बाइक रैली का आयोजन करेगा। कलेक्ट्रेट से नरहरा जलप्रपात तक निकलने वाली यह रैली पर्यटन को बढ़ावा देने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और सुरक्षित यातायात का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। रैली में हेलमेट पहनना अनिवार्य रहेगा।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l धमतरी जिले में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन 24 जुलाई को मानसून बाइक रैली का आयोजन करने जा रहा है। यह जनजागरूकता रैली सुबह 7 बजे संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) परिसर से शुरू होकर जिले के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल नरहरा जलप्रपात तक पहुंचेगी। रैली के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षित यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा।