दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर दबोचे, हत्या की साजिश नाकाम
दिल्ली पुलिस की रोहिणी स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों राजधानी में हत्या की साजिश रच रहे थे। पूछताछ में उनके विदेश में बैठे गैंग हैंडलरों से संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजधानी दिल्ली में एक सुनियोजित हत्या की साजिश रच रहे थे। समय रहते कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम दिए जाने से पहले ही तीनों को दबोच लिया।