मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, तीन घंटे चली तलाशी के बाद अफवाह निकली फर्जी
मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और जांच एजेंसियों ने करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी भरा फोन फर्जी निकला। पुलिस कॉल करने वाले की तलाश में जुटी है।
UNITED NEWS OF ASIA. मुंबई। देश के प्रतिष्ठित ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शनिवार देर रात सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, कोलाबा थाना पुलिस, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन टीम और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) ने तत्काल होटल पहुंचकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चली सघन जांच के बाद होटल परिसर से कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने धमकी को फर्जी करार दिया।