पीजी कॉलेज कवर्धा में वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत, जनसंख्या नियंत्रण पर दिलाई गई जागरूकता की शपथ
आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण के साथ विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और शपथ ग्रहण का आयोजन भी हुआ।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ हुई। इसी अवसर पर विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के उपलक्ष्य में जनसंख्या नियंत्रण एवं जन-जागरूकता विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूकता की शपथ दिलाई गई।