जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, डोडा में NH-244 बंद, राहत-बचाव अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में बादल फटने और मूसलाधार बारिश से बाढ़ व भूस्खलन की स्थिति बन गई। डोडा के थाथरी और भलेसा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। NH-244 को बंद कर दिया गया है, कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने व्यापक तबाही मचा दी। डोडा जिले के थाथरी और भलेसा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जहां अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। भारी मात्रा में कीचड़, चट्टानें और मलबा बाजारों तथा रिहायशी इलाकों में पहुंच गया, जिससे कई मकानों और वाहनों को नुकसान हुआ। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।