कर्नाटक के मल्लल्ली फॉल्स में फंसे कॉलेज छात्रों का सफल रेस्क्यू, बड़ा हादसा टला
कर्नाटक के कोडागु जिले स्थित मल्लल्ली फॉल्स में प्रतिबंधित क्षेत्र में गए कॉलेज छात्र अचानक जलस्तर बढ़ने से चट्टान पर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
UNITED NEWS OF ASIA. कर्नाटक के कोडागु (कूर्ग) जिले स्थित प्रसिद्ध मल्लल्ली फॉल्स में बड़ा हादसा टल गया। पिकनिक मनाने पहुंचे कॉलेज छात्रों का एक समूह सुरक्षा बैरिकेड पार कर प्रतिबंधित क्षेत्र में चला गया। इसी दौरान ऊपरी इलाकों में हुई तेज बारिश के कारण झरने का जलस्तर अचानक बढ़ गया और सभी छात्र बीच धारा में एक बड़ी चट्टान पर फंस गए।