मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, दीपक बैज ने खर्च का हिसाब मांगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में आयोजित बड़े पैमाने के दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के अनुसार प्रदेश में करीब 40 लाख दीये जलाने की तैयारी की गई, जबकि रायपुर में करीब 25 लाख दीयों के आयोजन का दावा किया गया। दीपक बैज ने कार्यक्रम में सरकारी धन और मशीनरी के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कुल खर्च, दीप और तेल की खरीदी, परिवहन, सजावट, बिजली तथा अन्य व्यवस्थाओं पर होने वाले व्यय की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाने की बात भी कही।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रदेश में करीब 40 लाख दीये जलाने की तैयारी की गई थी, जबकि अकेले रायपुर में करीब 25 लाख दीयों का कार्यक्रम आयोजित किए जाने का दावा किया गया। कांग्रेस ने इस आयोजन में सरकारी धन और संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर सरकार से खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।