छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, डॉ. अमीनुल खान सूरी की मौजूदगी में संगठनात्मक मंथन

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डॉ. श्री अमीनुल खान सूरी की गरिमामयी उपस्थिति और प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

Feb 17, 2026 - 13:51
 0  5
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, डॉ. अमीनुल खान सूरी की मौजूदगी में संगठनात्मक मंथन

UNITED NEWS OF ASIA . अमृतेश्वर सिंह , रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डॉ. अमीनुल खान सूरी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमनने की।

इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, अल्पसंख्यक वर्ग के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष युडी मिंज सहित प्रदेश भर से आए अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय तथा प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।