मुख्य सचिव विकासशील ने नवा अंजोर विजन@2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की, सभी विभागों को नियमित अपडेट के निर्देश
मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन@2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को योजनाओं की प्रगति समय-समय पर पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA .अमृतेश्वर सिंह ,रायपुर | मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन@2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने नवा अंजोर विजन@2047 के अंतर्गत निर्धारित इंडिकेटर्स की राज्य स्तरीय समीक्षा करते हुए सभी विभागीय सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की नियतकालिक उपलब्धि तथा अद्यतन जानकारी मॉनिटरिंग पोर्टल में नियमित रूप से दर्ज करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की प्रभावी निगरानी एवं मूल्यांकन संभव हो सकेगा, जिससे राज्य के समग्र विकास लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने में तेजी आएगी।
मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को अपने-अपने विभागीय डैशबोर्ड पर ऑनलाइन प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित इंडिकेटर्स के अनुरूप कार्यों में गति लाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में नवा अंजोर विजन@2047 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सतत निगरानी और परिणामोन्मुख कार्यवाही पर विशेष रूप से जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखते हुए राज्य की विकास यात्रा को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।