पंडरिया में आम महोत्सव-2026 संपन्न, युवा शक्ति और संगठनात्मक एकजुटता पर दिया गया जोर
पंडरिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित आम महोत्सव-2026 उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने युवाओं से समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। महोत्सव में प्रतियोगिताएं, समूह खेल, संवाद सत्र और आम की विभिन्न किस्मों का आनंद लेने के साथ सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित कनक भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित आम महोत्सव-2026 उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। भारी बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा और पूरे आयोजन में सक्रिय सहभागिता रही।
महोत्सव के दौरान युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, समूह खेल, संवाद सत्र और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही आम की विभिन्न किस्मों और स्वादों का आनंद लेते हुए संगठनात्मक संवाद और आपसी समन्वय को भी मजबूत किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।