पुदुचेरी में संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल, उच्च शिक्षा और नई शिक्षा नीति पर हुई समीक्षा
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे पर पुदुचेरी पहुंचे। इस दौरान उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और अधिकारियों के साथ नई शिक्षा नीति, संस्थानों की चुनौतियों, बजट, रिक्त पदों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। दौरे के दौरान समिति ने ऑरोविले फाउंडेशन सहित कई शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों का भी भ्रमण किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के आधिकारिक अध्ययन दौरे पर पुदुचेरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समिति के अन्य सदस्यों के साथ देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों के समक्ष मौजूद चुनौतियों, नई शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन और शैक्षणिक सुधारों की समीक्षा करना रहा।