नई दिल्ली में अमित शाह से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ टीम की मुलाकात, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर हुई चर्चा
नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की टीम ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम को बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली l नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की टीम ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न राजनीतिक, संगठनात्मक और जनसरोकार के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।