डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान, महिला सशक्तिकरण को बताया प्राथमिकता
डॉ. ममता साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के त्वरित निराकरण और महिला सशक्तिकरण को आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यशैली का संकल्प लिया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को रायपुर स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। शास्त्री चौक स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उन्होंने कार्यभार संभालते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के त्वरित निराकरण और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।